त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी संशोधित तिथियों के नजदीक आते ही प्रशासनिक अमले में भी तेजी दिखाई देने लगी है। मंगलवार को डीएम किंजल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
बैठक में कई बिंदुओं पर फोकस किया गया। इनमें वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर मतदाता सूची का अनुपात देखा गया। बैठक में बताया कि जनसंख्या के आधार पर 65 प्रतिशत मतदाता होना चाहिए। बैठक में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में कम्युनिकेशन प्लान के साथ-साथ कई अन्य बिंदुओं पर भी फोकस किया गया। बैठक में सीडीओ नितीश कुमार, एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम सदर आलोक कुमार वर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।