फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 30 तक आपत्तियों का मौका

Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। इस मतदाता सूची पर 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतदाता सूची को लेकर पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जनपद के 15 ब्लाकों में 1.80 लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। पुनरीक्षण अभियान से पहले पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 2749067 मतदाता थे, जो अब 2929883 मतदाता हो गए। मतदाता बढ़ाने के अलावा काफ लोगों के स्थान परिवर्तन व मृतकों के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब इस मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी गई है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया
कि ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर एक-एक प्रति कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत, सभी ब्लाक व ग्राम पंचायत के निर्धारित मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध है। कार्यालय समय में मतदाता सूची को देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा या किसी प्रकार के अन्य विवरणों के संबंध में कोई संशोधन हो, आपत्ति हो तो 30 दिसम्बर तक कार्यालय में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें