फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
विज्ञापन
political - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नयागांव में 85 तथा टेगुनखुर्रमनगर में 71 फीसदी वोट पड़े
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर पंचायती चुनाव संपन्न हुआ।
तहसीलदार दशरथ कुमार ने बताया कि नयागांव मतदान केंद्र पर ग्राम प्रधान के चुनाव में 1833 मतदाताओं में से 1553 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो करीब  85 फीसदी रहा। यहां चार प्रत्याशी रमेश, लक्ष्मी देवी, लज्जाराम तथा लल्ला सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
उधर टेगुनखुर्रमनगर में बीडीसी सदस्य के चुनाव में दोपहर तक मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा तथा मतदान कर्मी आराम फरमाते रहे उसके बाद  मतदाताओं की भीड़ उमड़ी यहां 1422 मतदाताओं में से 1006 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो लगभग 71 फीसदी रहा। यहां भी चार प्रत्याशी नत्थूलाल, पुष्पा देवी, भगवानदीन, विजय वर्मा चुनाव में हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मिश्र ने दी। दोनों मतदान केंद्रों पर एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ मनोज यादव, इंस्पेक्टर सीबी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें