फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह

विज्ञापन
panchayat chunaaav
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव की सरकार चुनने के लिए पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। आज के पढ़े लिखे युवा गांव के विकास को लेकर काफी गंभीर दिख रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह किसी झूठे वादे के झांसे में न आकर विकास के मुद्दों पर लड़ने वाले किसी शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना प्रधान चुनने के लिए वोट करेंगे।
विज्ञापन

गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ग्राम प्रधान की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है, इसलिए युवाओं ने माना है कि वह सोच समझकर अपना प्रधान चुनेंगे।
ग्राम प्रधानी के चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहीं हूं। किसी के झांसे में न आकर शिक्षित प्रत्याशी को वोट देना है जो ग्राम पंचायत का समग्र विकास कर सके। मूलभूत सुविधाएं गांव को मुहैया करा सके। - काजल मिश्रा, गुप्ता कॉलोनी
विज्ञापन

पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित हूं। गांव के विकास में प्रधान की बड़ी भूमिका होती है। प्रधान ऐसा हो जो गांव में साफ सफाई के साथ खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं दिला सके। - नसीम खां, रोशननगर
पंचायत में कई लोग चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें काफी सोच समझकर ऐसे प्रत्याशी को चुनना है कि जो निजी स्वार्थ और भेदभाव से ऊपर उठकर गांव के विकास के मुद्दों को तरजीह दे। - अरबाज बेग, अमीरनगर
गांव में अस्पताल और खेल का मैदान नहीं है। अस्पताल न होने से ग्रामवासियों को आठ किलोमीटर दूर बांकेगंज या 15 किमी दूर गोला इलाज के लिए जाना पड़ता है। ऐसे प्रत्याशी को वोट देना है जो गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सके। - अंकित कश्यप, भीखमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें