लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पांच दिसंबर 2020 से जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है, जिसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। जनपद में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार दो लाख 15 हजार 425 नए मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
2015 में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 61 हजार 211 थी, जो अब 2021 के पंचायत चुनाव में 27 लाख 76 हजार 636 हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर 2020 को अंतिम मतदाता सूची जारी करने के बाद आपत्तियों का निस्तारण कराया गया था, जिसके बाद 22 जनवरी 2021 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।