फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनावः बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा की प्रधान बनीं बिटोली देवी

विज्ञापन
प्रधान को प्रमाण पत्र देते आरओ।
विज्ञापन
रमियाबेहड़ के खरवहिया नंबर दो में किरन मौर्या जीतीं
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के तहत बेहजम और रमियाबेहड़ ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों के रिक्त प्रधान पदों के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना कराई गई।
उपचुनाव में रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर दो में किरन मौर्या जीतीं। इन्होंने 1744 वोट हासिल कर 594 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पृथ्वी पाल वर्मा को हराया, जिन्हें 1150 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। एआरओ रामनरेश पाल ने बताया कि बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। बेहजम ब्लॉक में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, जिसमें 1255 वोटों की गिनती करीब डेढ़ घंटे में पूरी हुई। 639 मत पाकर बिटोली देवी विजयी हुईं, जबकि अमर वर्मा 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार 57 वोट के अंतर से बिटोली देवी की जीत हुई, जबकि 34 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें