पलिया के एप्टेक में तीज पर मौजूद छात्राएं व अन्य। स्रोत स्वयं
पलियाकलां। यूपीडेस्को ट्रेनिंग सेंटर ने रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया। इसमें छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। यहां पल्लवी कुमारी मिस तीज क्वीन चुनी गईं, जबकि आद्या पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्रियांशी बाजपेई तृतीय व मोनिका ने चौथा मुकाम पाया।
सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रियांशी, अंजली, नव्या, मुस्कान, अंशी, राधा, वर्तिका आदि छात्राओं ने भाग लिया। सेंटर की स्नेहा, नैना व काउंसलर श्रद्धा ने कार्यक्रम का संचालन किया। छात्राओं के बीच मेहंदी, थाल सजाओ प्रतियोगिता, लोक नृत्य, गीत गायन, म्यूजिकल चेयर्स व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। चेयरपर्सन अलका गुप्ता ने सभी छात्राओं को तीज की बधाई दी। थाल सजाओ प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, आशी कश्यप द्वितीय, पल्लवी कुमारी एवं मुस्कान तृतीय रहीं। चूड़ी सजाओ में वर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद