फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक अंक हासिल कर पलिया फिर बना चैंपियन

Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारी उलटफेर कर निघासन ब्लाक बना उपविजेता
विज्ञापन

जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई संपन्न
कस्तूरबा स्कूलों की प्रतियोगिता में भी पलिया चैंपियन
बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के फाइनल नतीजों में पलिया ब्लाक ने सर्वाधिक 246 अंकों के साथ दूसरे वर्ष फिर से ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा बरकरार रखा है। वहीं प्रतिभागियों के दम पर उलटफेर करते हुए निघासन ब्लाक उपविजेता बना। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रतियोगिता में भी पलिया ब्लाक की प्रतिभागी ओवरऑल चैंपियन बने। जबकि ईसानगर दूसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान ंपर प्रतियोगिता के दूसरे दिन सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। बीएसए संजय शुक्ला ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में अच्छा प्रदर्शन विद्यार्थियों की जिंदगी में चार चांद लगा सकता है। प्राथमिक स्तर पर व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में पलिया के मासूक अली और बालिका वर्ग में पलिया की पूजा ने हासिल की। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में पलिया के ही गुरदीप सिंह और बालिका वर्ग में पलिया ब्लाक की गीता ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। प्राथमिक स्तर की 200 मीटर दौड़ में पलिया के नसीम अहमद प्रथम, मासूक अली द्वितीय और धौरहरा के नीरज तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पलिया के अरमान, समीर और लखीमपुर के महफूज ने तृतीय स्थान हासिल किया। खो-खो बालिका वर्ग में रमियाबेहड़ की टीम विजेता रही, जिसने मितौली की टीम को हराया। उच्च प्राथमिक स्तर की चक्रक्षेपण में पलिया के गुरदीप पहले, लखीमपुर के मोहित दूसरे और फूलबेहड़ के समीर तीसरे स्थान पर रहे। गोलाक्षेपण बालिका वर्ग में निघासन की मानवी प्रथम, पलिया की कंचन द्वितीय और रमियाबेहड़ की विनीता तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में पलिया के नौशाद, निघासन के प्रदीप और पलिया के अजमत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में पलिया की गीता, डिंपल और निघासन की दरअक्शां क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में पलिया की टीम ने नकहा को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में भी पलिया ने बांकेगंज को धूल चटाते हुए जीत हासिल की। वालीबाल बालिका वर्ग में निघासन की टीम ने लखीमपुर को हराया, जबकि बालक वर्ग में पलिया की टीम लखीमपुर को हराकर विजेता बनी है। कुश्ती बालक वर्ग 27 किलो में फूलबेहड़ के नागेंद्र, मितौली के श्याम किशोर और निघासन के संदीप, 30 किलो भार वर्ग में पलिया के मेराज, फूलबेहड़ के अलिमाश, ईसानगर के कृष्णकुमार, 33 किलो वर्ग में निघासन के आफताब, पलिया के अल्तमश, मितौली के प्रतीक, 37 किलो में फूलबेहड़ के रोशनलाल, पलिया के लवकुश और निघासन के अवधेश क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें