फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता को किया पांच साल के लिए निष्कासित

Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन ने अनुशासनहीनता और संघ विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आरोप के तहत एक अधिवक्ता की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें पांच साल के लिए संघ से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने जारी आधिकारिक सूचना में बताया कि यह कदम अधिवक्ता रंजीत गुप्ता और रमेश चंद एडवोकेट के बीच हुए हालिया विवाद व मारपीट की घटना के बाद उठाया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता रंजीत गुप्ता को पूर्व में भी उनके आचरण में सुधार लाने के लिए चेतावनी दी गई थी और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। एसोसिएशन ने न केवल उनकी सदस्यता खत्म की है बल्कि उनके विरुद्ध बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी पत्र भेजकर अधिवक्ता नियमावली के तहत कठोर कार्रवाई की संस्तुति की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मेनरो ने बताया कि संघ के अनुशासन और अधिवक्ताओं के हित के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी सदस्य को बख्शा नहीं जाएगा।





अधिवक्ता ने लगाया कई पर धमकी का आरोप
पलियाकलां। पलिया के मोहल्ला इंद्रनगर निवासी अधिवक्ता रंजीत गुप्ता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग की है। अधिवक्ता का आरोप है कि वह हत्या से जुड़े मामले की पैरवी कर रहे हैं। जिससे विपक्षी उन्हें लगातार डरा धमका रहे हैं। पत्र के माध्यम से उन्होंने कुछ अधिवक्ताओं समेत कई लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें