फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वामन द्वादशी मेले में किया पालकी पूजन, निकाली शोभायात्रा

Thu, 04 Sep 2025 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। कैमहरा कस्बे के ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में वामन द्वादशी पर बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध एक दिवसीय मेला आयोजित किया गया। बैंडबाजों के साथ हर्षोल्लास से शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने मंदिर प्रांगण में सुबह पालकी पूजन किया। इसके बाद वहां से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। स्पेशल बैंड की धुन पर श्रद्धालु थिरकते दिखे। शोभायात्रा में हनुमानजी, वामन भगवान, ब्रह्मा-विष्णु-महेश, रामसीता, राधाकृष्ण और दुर्गा माता समेत कई झांकियां शामिल की गईं। ये आकर्षण का केंद्र रहीं।
वामन भगवान के दर्शन के लिए मार्गों के किनारे कई लोग जुटे। कस्बे के शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर होते हुए ठाकुरद्वारा वापस आकर शोभायात्रा संपन्न हुई। रात में भजन-कीर्तन किया गया। शोभायात्रा में सुशील वाजपेयी, मंसाराम, श्रवण शर्मा, श्रवण मिश्र, तुषार त्रिवेदी, आयुष शुक्ल, रामू मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें