पालगांव स्थित महाभारत कालीन पालननाथ शिवमंदिर।संवाद
मोहम्मदी। मोहम्मदी-बरवर हाईवे से चार किलोमीटर दूर पालगांव स्थित पालननाथ शिव मंदिर क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि मंदिर में मनौती मानने से शरीर के मस्से ठीक हो जाते हैं। इस मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन से एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
महंत प्रमोद गिरि ने बताया कि मान्यता यह भी है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने पालननाथ शिव मंदिर में कई शिवलिंग स्थापित किए थे। पाल गांव में होने के कारण इस प्राचीन शिवलिंग का नाम पालननाथ पड़ा। मनौती पूर्ण होने पर यहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को झाड़ू और बैंगन चढ़ाते हैं। एक करोड़ की धनराशि से पार्किंग, इंटरलॉकिंग और सत्संग भवन बनेगा। चुनाव बाद जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा। संवाद