फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसनौर गांव में फड़फड़ाकर गिरा पाकुड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसनौर में लालाराम के घर के बाहर सोमवार दोपहर एक पक्षी फड़फड़ाकर गिर गया, थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी बांकेगंज राघवेंद्र यादव ने बताया कि यह पक्षी पाकुड़ है, जिसकी गर्दन पर जख्म होने के कारण खून निकल रहा, जिससे ऐसा प्रतीत होता है की बाज द्वारा हमला किए जाने से यह पक्षी घायल हुआ है, इसके शव को आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 30 पक्षियों के सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए बरेली भेजे थे, जिसमें दस सैंपल अलीगंज, दस बांकेगंज, दस मैलानी से लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त पांच कौओं के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें