फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक में फंसी केबल खिंचने से बिजली का खंभा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। ओवरलोड गन्ना भरकर पलिया चीनी मिल जा रहे एक ट्रक में बिजली की केबल फंस गई। केबल खिंचने से नौगवां बाजार में लगा एक बिजली का खंभा टूट गया और वहां पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि खंभा रोड पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जबकि ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कस्बा नौगवां बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब पलिया चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क के ऊपर से निकली बिजली की केबल को खींचते हुए चला गया, जिससे सड़क पर लगा बिजली का खंभा टूट गया और वहां पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि खंभा पूरा जमीन पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। व्यापारी बरकत अली, धीरज, भगत, लवकुश, सुनील, सेवकराम, निशान खान ने बताया कि जिस समय तार टूटकर गिरा था उस समय बिजली भी आ रही थी। खंभा नीचे से टूटने के बाद केबलों से टंग गया था। बताया गया कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में गन्ना और भूसी भरे ओवरलोड वाहन उधर से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, जिससे लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है।
गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, क्रेन खराब होने पर लगा जाम
भीखमपुर। कस्बे में चौराहे के पास गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक को उठाने आई क्रेन भी खराब हो गई, जिससे कई घंटे जाम लगा रहा। रविवार शाम पांच बजे कुंभी चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक कस्बे में चौराहे के पास पलट गया था, जिसमें राहगीर बाल-बाल बच गए थे। ट्रक क्षेत्र के मेहंदी सेंटर से चीनी मिल जा रहा था। पूरी रात इस मार्ग से यातायात बाधित रहा। सोमवार सुबह ट्रक को उठाने आई क्रेन भी खराब हो गई, जिसके ठीक होने के बाद करीब 10 बजे आवागमन सुचारु हो पाया। कस्बा और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें