शहर के कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मौके पर चल रही अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता के तृतीय दिवस चित्रकला, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें स्वच्छ भारत और राष्ट्रीय आविष्कार विषय पर छात्राओं ने विचार व्यक्त किए।
यहां कार्यक्रम का शुभारंभ डान बास्को इंटर कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता मीनाक्षी सक्सेना और विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया।
इसमें स्लोगन प्रतियोगिता में चिल्ड्रेंस एकेडमी की ईशा अंसारी प्रथम, कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की रुकैय्या द्वितीय, और कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की ही जोया खान तृतीय स्थान पर रहीं। इनके अलावा चिल्ड्रेंस एकेडमी की मानसी जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता में चिल्ड्रेंस एकेडमी की इल्मा अंसारी प्रथम, खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की प्रियंका द्वितीय और चिल्ड्रेंस एकेडमी की संदीप कौर तृतीय स्थान पर रहीं। यहां भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
यहां 19 नवंबर को अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुुआ था। इसमें जूही जायसवाल प्रथम, दिव्या अवस्थी द्वितीय और पारुल खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। यहां निर्णायकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।