शहर में इमरजेंसी बिजली कटौती के दौरान जल्द नया रोस्टर लागू होने की आशंका जताई जा रही थी, जिसे शुक्रवार से प्रभावी कर दिया गया। सिस्टम कंट्रोल ने शहर में रात के समय तीन घंटे और दिन में छह घंटे की कटौती का रोस्टर जारी किया है।
अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा के मुताबिक शाम 6.45 बजे से रात 11 बजे तक बिजली सप्लाई मिलेगी।
उसके बाद रात दो बजे रोस्टर प्रभावी रहेगा। दो बजे के बाद सुबह 10 बजे तक बिजली सप्लाई की जाएगी। उसके बाद दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक बजे से दोपहर 3.45 बजे तक बिजली सप्लाई की जाएगी। उसके बाद शाम 6.45 बजे तक बिजली की कटौती होगी।
ईई के मुताबिक शाम पौने सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिजली सप्लाई मिलेगी। लेकिन 11 बजे के बाद तीन घंटे के लिए रोस्टर फिर से प्रभावी हो जाएगा।
बिजली विभाग के इस नए रोस्टर से दिन में लघु उद्योग धंधे बुरी तरह प्रभावित होंगे। इस रोस्टर की अभी से लोगों में आलोचना होने लगी है। लेकिन अधिकारी सिस्टम कंट्रोल का हवाला देकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।