फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर में निकली पदयात्रा, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
संपूर्णानगर में निकली पदयात्रा में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होने की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा समिति किसान सहकारी चीनी मिल काॅलोनी द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मिल के प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव व सिंगाही खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह ने किया। पूजा-अर्चना के बाद पालकी को भ्रमण के लिए निकाला गया। आगे महिलाएं झाड़ू लगाकर सफाई करती रहीं और उसके पीछे पालकी में श्रीराम दरबार परिवार विराजमान दिखा। पालकी मिल काॅलोनी से बाजार होते हुए सिंगाही खुर्द, श्री बालाजी धाम तक गई। भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और भक्ति संगीत पर नृत्य भी करते नजर आए।
यात्रा में श्रीकृष्ण, राधा, शंकर, बजरंग बली के वेश में मनमोहक झांकियों द्वारा भक्ति संगीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। समिति की तरफ से आतिशबाजी भी कराई गई। कई जगह हलवा और लड्डू का वितरण किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय दलबल के साथ व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

श्रीराम सेवा समिति के वालंटियर रस्सी से पंक्ति बनाकर वाहनों को निकालने का काम करते रहे। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अमित माहेश्वरी, अशोक पांडेय, अवधेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संपूर्णानगर में निकली पदयात्रा में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें