फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा-धान खरीदने में कोताही की तो जाना होगा जेल

विज्ञापन
मोहम्मदी मंडी में क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ मोहम्मदी तहसील के कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी किसानों का नियमानुसार क्रय केंद्रों पर धान खरीदा जाए। साथ ही किसानों को राजकीय धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने एवं समर्थन मूल्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। किसानों का धान खरीदने में कोताही बरतने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंडी समिति में निरीक्षण के दौरान डीएम ने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। डीएम ने किसानों से किसी प्रकार की असुविधा के बारे में जानकारी ली। मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र किसानों का धान अनिवार्य रूप से खरीदने के निर्देश दिए। इस दौरान धान क्रय केंद्रों मे कम खरीद होने पर प्रभारियों को फटकार भी लगाई और धान खरीद में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विकास धर दुबे, नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप मौजूद रहे।
--
‘एक भूमि पर धान और गन्ने की उपज दिखाकर दोहरा लाभ लेने वाले होंगे दंडित’
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों की बढ़ती भीड़ और केंद्रों पर खरीद न किए जाने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जाने के बाद खाद्य विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय के वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर तहसीलदार गोला ने मंडी का निरीक्षण कियौ, जिसमें पता चला कि 21 अक्तूबर को सात क्रय केंद्रों पर 2542 क्विंटल खरीद की गई। 22 अक्तूबर को नौ क्रय केंद्रों पर 3233 क्विंटल और 23 अक्तूबर को नौ केंद्रों पर 2937 क्विंटल धान खरीद की गई। मंडी में जो भी किसान आ रहे हैं उनका नाम रजिस्टर में दर्ज करके मैनुअल टोकन जारी करके क्रम में खरीद कराई जा रही है। डिप्टी आरएमओ ने कहा है कि बिचौलिए/दलाल लोग मिथ्या/आधारहीन शिकायतें करके अनुचित लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोग एक ही जमीन पर धान और गन्ने की उपज दिखाकर दोहरा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद की मंडियों में धान का बाजार भाव अच्छा होने से पड़ोसी जनपदों से भी बिचौलिए धान ला रहे हैं और यहां के किसानों की खतौनी पर बेचने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

मैगलगंज: मंडी में तीसरे दिन एसडीएम ने डाला डेरा, किसानों की समस्याएं जल्द दूर करने का दिया आश्वासन
मैगलगंज। मंडी समिति में खोले गए क्रय केंद्रों पर किसानों की सरकारी धान खरीद को लेकर समस्या बरकरार है। तीसरे दिन शनिवार को भी मितौली एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मंडी समिति में सुबह से डेरा डाल दिया। उन्होंने चारों क्रय केंद्रों की जांच पड़ताल की और केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले भी गुरुवार और शुक्रवार को एसडीएम मंडी समिति में पहुंचे थे, जबकि डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय ने शुक्रवार को डेरा डाला था। इसके बावजूद किसानों की समस्याएं बनी हुई हैं।
एसडीएम को निरीक्षण में शनिवार को धान तौल की स्थिति ठीक नहीं मिली, जिससे उन्होंने चारों क्रय केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। साथ ही किसानों की सहूलियत के लिए जहां धान मिल हैं, उन जगहों के टोकन किसानों को वितरित कराए। किसानों की भीड़ को देखते हुए एसडीएम ने कहा कि यदि किसी किसान को ज्यादा जल्दी है, तो सीधे मिल में धान बेच सकते हैं। इससे कई किसानों ने टोकन लिया और मिल में जाने के लिए राजी हो गए। एसडीएम ने कहा कि मितौली तहसील क्षेत्र में राइस मिल नहीं है, जिससे मैगलगंज में समस्या उत्पन्न हो रही है। ज्यादातर राइस मिलें गोला क्षेत्र की हैं, जहां पर किसान अपना धान ले जाकर सरकारी रेट में बेच सकते हैं।
मैगलगंज मंडी में आकर सभी क्रय केंद्र चालू करा दिए हैं। रविवार से संभवत: तौल पूरी हो जाएगी, किसानों की समस्या भी कम होगी। ज्यादा भीड़ को देखते हुए सीधे मिल में भेजने के लिए टोकन दिया गया है। जो किसान मिल में बेचना चाहते हैं वो सीधे मिल ले जाकर वहां तौल करा दें। मितौली तहसील क्षेत्र में कहीं भी राइस मिल नहीं है, जिससे मजबूरन गोला क्षेत्र में किसानों को भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-दिग्विजय सिंह, एसडीएम, मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें