फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गेट बंद कर धरने पर बैठे किसान, कई घंटे अंदर ही फंसे रहे डिप्टी आरएमओ

विज्ञापन
मंडी गेट पर ताला लगाकर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। मंडी में दो दिन पहले खोले गए चार क्रय केंद्रों में से दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की थी, जिसके बाद शुक्रवार को मंडी में दो ही क्रय केंद्र संचालित हुए और दो बंद रहें। क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी आरएमओ (जिला खाद्य विपणन अधिकारी) लालमणि पांडेय और एएमओ प्रमोद गुप्ता से किसानों ने धान की तौल शुरू कराने की मांग की, जिसके बाद नाराज किसानों ने मंडी गेट को बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। इससे कई घंटे तक मंडी गेट बंद रहने से अधिकारी भी अंदर ही फंसे रहे।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था, जिसमें दो क्रय केंद्र प्रभारी जय प्रकाश यादव और सुनील त्यागी पर कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। साथ ही एसडीएम ने किसानों के साथ सही ढंग से व्यवहार न करने, धान की तौल न करने, किसानों के साथ हीलाहवाली करने के आरोप केंद्र प्रभारियों पर लगाए। इससे शांति भंग की आशंका भी जताई गई। इसके बाद शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय और एएमओ प्रमोद गुप्ता मैगलगंज मंडी पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। किसानों ने तौल न होने की शिकायत की और यह भी आरोप लगाए कि धान की तौल करने में अधिक समय लगाया जा रहा है। डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तौल तेज करने के निर्देश दिए। इससे भी किसान संतुष्ट नहीं हुए और मंडी गेट बंद करके धरने पर बैठ गए। इससे मंडी परिसर में गहमा-गहमी बढ़ गई। डिप्टी आरएमओ ने केंद्रों पर तौल तेज कराने के प्रयास करने के साथ ही किसानों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। किसानों ने एक ही मांग की जब तक उनका धान तौला नहीं जाएगा, तब तक किसी अधिकारी को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि एक हफ्ता हो गया है, धान से भरी ट्रॉली खड़ी है, जिनके अंदर धान काला हो रहा है। इसका जिम्मेदार कौन होगा। इन सभी समस्याओं को लेकर किसानों ने डिप्टी आरएमओ को मंडी के अंदर रोक लिया और गेट बंद कर वहीं जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने कहा कि जब तक सही ढंग से तौल नहीं की जाएगी, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। किसानों का आरोप है धान की तौल न होने से गेहूं की बुआई भी प्रभावित हो रही है। सरकार से मांग की कि धान की तौल कराने में मदद की जाए।
-
किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। धान की तौल तेज कराने के लिए कांटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंडी में जाम की स्थिति को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को परेशान करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लालमणि पांडेय, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें