फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुचित धान खरीद न होने पर किसान मजदूर संगठन ने दिया धरना

विज्ञापन
गोला की मंडी समिति में किसान नेताओं से वार्ता करते एसडीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। किसानों को धान बिक्री का उचित मूल्य न मिलने और तौल में हीलाहवाली करने से परेशान किसानों की मांग पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने मंडी समिति में धरना दिया। दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि माफिया ने मिली भगत कर किसानों के पास मौजूद टोक न के बाद भी पांच-पांच दिन से मंडी में रात बितानी पड़ी, फिर भी उनका धान नहीं तौला गया। इसलिए राइस मिलों पर 1100 रुपये प्रति क्विंटल में धान बेचना पड़ा। मंडी पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि टोकन की व्यवस्था मंडी समिति के गेट पर रूम नंबर एक पर कर दी गई है। धान की तौल 300 क्विंटल के बजाय 500 क्विंटल प्रतिदिन की जाएगी और जो किसान कई दिन से ट्रॉली लिए खड़े हैं, टोकन नहीं है, जांच कराकर टोकन दिए जाने में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि धान क्रय केंद्र गोला मंडी प्रथम के प्रभारी को हटा दिया गया है। अब किसानों को धान बिक्री में कोई दिक्कत नहीं होगी, ऐसी व्यवस्था कर दी गई है। एसडीएम के इस आश्वासन पर किसान नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर संगठन के शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, अमलदीप, बलकार सिंह, अमृतपाल सिंह, शिवदयाल वर्मा, अंजनी दीक्षित, दर्शन कुमार मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, रूपराम, शिवचंद्र मौर्य, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें