मझगईं के भगवंतनगर में बैठक करतीं भाकपा माले नेता कामरेड कृष्णा अधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। भगवंतनगर गुलरा गांव में भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने बैठक की। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हो रही है। यह बात सरकार ने किसान विरोधी तीन काले कानून बनाकर खुद साबित कर दिया है। सरकार बड़े पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। औने-पौने दामों में किसान अपना धान बेचने को मजबूर है। बैठक में सियाराम यादव, वेदराम राज, लक्ष्मी यादव, मंदीप कुमार, लवकुश, राजकुमार, प्रदीप कुमार, शुभम कुमार समेत आदि मौजूद रहे। संवाद