फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आदेश के बाद भी मंडी में धान खरीद शुरू नहीं

Wed, 14 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा में उपमंडी में तौल शुरू नहीं होने से फैला पड़ा धान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बंडा। धान खरीद शुरू हुए तीन दिन बीत गए। बंडा उपमंडी में अभी तक सरकारी केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हो सकी है। 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, लेकिन कई केंद्रों पर प्रभारी तक मौजूद नहीं हैं। कुछ केंद्रों के बैनर लगाने की जगह भी तय नहीं हो सकी है। ऐसे में किसान अपना धान बेचने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। मजबूरी में कई किसान मिल मालिकों को 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में धान बेच चुके हैं। वहीं, कुछ किसान सरकारी केंद्रों पर तौल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
12 अक्तूबर को धान खरीद के पहले दिन एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम सदानंद सरोज और डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने मंडी का निरीक्षण किया था। उस समय मंडी परिसर में जगह-जगह धान सूखता मिला था और धान के चट्टे लगे थे। एडीएम ने नाराजगी जताते हुए मंडी परिसर को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तीन दिन बाद भी मंडी में व्यापारियों और बिचौलियों का कब्जा बना हुआ है। इससे किसानों के लिए धान डालने और बेचने की जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार को मंडी भेजा था। जानकारी मिली है कि व्यापारियों ने अपना धान समेट लिया है और किसानों ने धान डालना शुरू कर दिया है। तौल शुरू क्यों नहीं हुई, इसके लिए केंद्र प्रभारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें