फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में पं.दीनदयाल मंदिर इंटर कॅालेज रहा चैंपियन

Sat, 08 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- शनिवार को कालेज में हुई 60 प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

- नौ विद्यालयों के 150 छात्र हुए शामिल
पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। प्रतियोगिताओं का आयोजन अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती की ओर कराया गया, कार्यक्रम के पहले दिन का शुभारंभ शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने किया। दो दिन में 60 प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें नौ विद्यालयों के करीब 150 छात्र छात्राएं शामिल हुई। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय कालेज आल ओवर चैंपियन रहा।
विज्ञापन

कालेज में हुई प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लखीमपुर के संचालक डा. संतोष मिश्रा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर मझगई के प्रधानाचार्य सहजूलाल और पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की पूजा करने के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय को माला पहनाकर किया। व्यक्तिगत चैंपियन में बाल वर्ग से पं.दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज (यूपी बोर्ड) के छात्र सूरज राज, किशोर वर्ग में नूर आलम, बुधरत्न एवं सीबीएसई बोर्ड के छात्र अनुराग वर्मा एवं तरुण वर्ग में यूपी बोर्ड के छात्र नितिन वर्मा विजेता रहे। पं.दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज (यूपी बोर्ड) के प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं मेें पं.दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेेज मझगई द्वितीय और पं.दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज (सीबीएसई बोर्ड) तृतीय विजेता रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सर्र्वेेेंद अवस्थी ने किया। इस मौके पर सहजू लाल, नीरज कुमार शुक्ला, हरिओम त्रिवेदी, विनय सिंह, झारखंडेय, कुंतीश अग्रवाल, सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें