फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पचपेड़ी विद्यालय की टीम रही चैंपियन

विज्ञापन
मेडल दिखाती विजेता छात्राओं के साथ स्कूल के अध्यापक।संवाद - फोटो : मृतक उदयराज
विज्ञापन
निघासन। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पीएम श्री विद्यालय पचपेड़ी में न्याय पंचायत स्तरीय उच्च प्राथमिक बालिका खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पचपेड़ी विद्यालय की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर समग्र चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में रॉयल भारती प्रथम और सपना द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में हिमांशी ने बाजी मारी, जबकि काजल दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में फूलजहां और चांदनी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। लंबीकूद में त्रिकोलिया की लज्जावती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
टीम प्रतियोगिताओं में कबड्डी में हरसिंहपुर टीम विजेता रही, जबकि खो-खो और रस्साकसी में पचपेड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। समापन सत्र में विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मेजबानी पीएम श्री विद्यालय पचपेड़ी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूप सिंह यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष वर्मा, प्रदीप कुमार शाक्यवर, विजय सिंह, वेदप्रकाश, प्रमोद अवस्थी, विशाल रंजन, ममता शुक्ला, खेल अनुदेशक प्रमोद चौहान, हृदयेश और कुलश्रेष्ठ सहित सभी अध्यापकगण मौजूद रहे। समापन सत्र में विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें