फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ऑक्सीजन सिलिंडर मिले मगर दिक्कत दूर नहीं

विज्ञापन
लखीमपुर के जिला अस्पताल में आक्सीजन सि‌लिंडर के साथ मरीज को वार्ड में ले जाते तीमारदार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक तरफ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। जिला अस्पताल में सांस लेने में हो रही दिक्कत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे ऑक्सीजन की मांग भी निरंतर बढ़ती जा रही है। बुधवार को ऑक्सीजन के 50 सिलिंडर आने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी कम नहीं हुई। उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जिस दिन सांस लेने में परेशानी होने से पीड़ित 10 से 15 मरीज भर्ती होते न हों। इमरजेंसी ओपीडी करने वाले स्टाफ का कहना है कि इस तरह का माहौल पहले कभी नहीं देखा। मरीज सांस लेने में दिक्कत बताता है। इस पर इलाज शुरू कर दिया जाता है, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो जाती है। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। मरीज इस स्थिति में आता है कि उसे ऑक्सीजन लगानी पड़ती है। इससे ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। बुधवार को 50 सिलिंडर आने से राहत जरूरी मिली है। मगर, पूरी तरह से नहीं। सूत्रों का कहना है कि जिला अस्पताल एवं बाजार से करीब 150 सिलिंडर भरने के लिए भेजे गए हैं। इनके आने के बाद ही ऑक्सीजन की स्थिति में सुधार हो पाएगा।
.
बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक 20 लोगों की मौत
जिला अस्पताल में मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तक 20 लोगों हुई। इनमें से करीब 80 प्रतिशत लोग सांस लेने में दिक्कत से परेशान थे।
विज्ञापन

.
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी
ऑक्सीजन को लेकर जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को भी मारामारी दिखी। बृहस्पतिवार को करीब 25 से 30 मरीज भर्ती हुए, जिसमें अधिकतर भर्ती होने वाले मरीज सांस लेने की समस्या से जूझ रहे थे।
.
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर- 75
भरने के लिए भेजे गए- 35
बाजार से भरने के लिए गए- 115
कोविड अस्पताल जगसड़ में मौजूद सिलिंडर- 11 (10 छोटे व एक जंबो)
.
जिले में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है। बुधवार को 50 सिलिंडर भर के आ चुके हैं और 150 भरने के लिए भेजे गए हैं। जो शुक्रवार सुबह तक आ जाएंगे। ऑक्सीजन के लिए किसी मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-सुनील रावत, ड्रग इंस्पेक्टर
सीएमओ भी कोरोना पॉजिटिव, कहा- आज 12 बजे तक के लिए ऑक्सीजन, सुबह तक मिल जाएगी खेप
सीएमओ मनोज अग्रवाल का कहना है कि उनके पास शुक्रवार 12 बजे तक के लिए ऑक्सीजन बची है। हालांकि, उनका दावा है कि, शुक्रवार की सुबह तक ऑक्सीजन की खेप मिल जाएगी। इस बीच उन्होेंने जानकारी दी, कि उन्हें भी हल्के लक्षण हैं और उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें