इसी क्रम में 30 दिसंबर को ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक पर बैठी महिला के दोनों पैर कट गए। महिला का इलाज अभी भी चल रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में गहरा रोष है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों के खिलाफ सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ओवरलोड गन्ना और भूसी भरे ट्रकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जो भी वाहन ओवरलोड गन्ना भरे मिले, उनका चालान किया जाएगा।