फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घास काटने गए बुजुर्ग को जंगली जानवर ने मार डाला, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

Wed, 31 Dec 2025 11:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में साल के आखिरी दिन वन्यजीव के हमले का मामला सामने आया है। किसी वन्यजीव ने हमलाकर बुजुर्ग का मार डाला। बुधवार सुबह बुजुर्ग का अधखाया शव गन्ने के खेत में मिला। बाघ या तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन उर्फ भूरे हलवाई (65 वर्ष) की मंगलवार शाम जंगल क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बताया गया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत वन रेंज धौरहरा के मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन मंगलवार शाम दहौरा नाले की ओर हरदुहा पुल के पास गोंदी घास काटने गए थे। इसी दौरान नाले की तलहटी में किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शाम तक सिराजुद्दीन के घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। मृतक के बेटे इसरार अहमद ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। हरदुहा पुल के पास सिराजुद्दीन की साइकिल मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में दहशत 
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर तलाश की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिराजुद्दीन का अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त हो गया।

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि हमलावर जानवर बाघ है या तेंदुआ, इसका पता पदचिन्हों के आधार पर लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति देखकर तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें