फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरहाइट सात वाहन सीज, 40 से अधिक कटे चालान

Fri, 09 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओवरहाइट गन्ना वाहन को सीज करते हुए एआरटीओ। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के नौवें दिन शुक्रवार को एआरटीओ शांतिभूषण पांडे ने पुलिस बल की मदद से बेलराया, सिंगाही एवं निघासन में चेकिंग करने पहुंचे। उन्होंने बेलरायां चीनी मिल के ओवरलोड व अनफिट तीन गन्ना सहित सात वाहनों को सीज किया, जबकि बिना हेलमेट, बिना सील्ट बेल्ट, उल्टी दिशा वाले 40 से अधिक वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ ने बेलरायां चीनी मिल के अनफिट 15 ट्रक मालिकानों को नोटिस भेजा है। चीनी मिलो प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश की वाहन पर गन्ना अधिकतम 13.2 फीट से अधिक न हो। किसी वाहन में इससे अधिक गन्ना है, तो उसकी तौल न कराई जाए। अगर फिर भी मनमानी दिखी तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि जो वाहन सीज किए गए उनमें कईयों का फिटनेस प्रमाण पत्र एवं परमिट फेल पाए गए हैं। नियमित चेकिंग अभियान चलेगा, ताकि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो सकी। एआरटीओ ने बताया कि कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा।

ओवरहाइट गन्ना वाहन को सीज करते हुए एआरटीओ। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें