फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं करने पर आईटीआई का कनेक्शन कटा 

Mon, 28 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली विभाग की कार्रवाई, 66 लाख के बकाए में दो फैक्ट्रियों पर कुर्की की तलवार लटकी 
 बिजली विभाग ने बिल जमा न करने वाले बकाएदारों की बिजली सप्लाई काटनी शुरू कर दी है। सोमवार को नौ लाख रुपये के बकाए में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। वहीं बिल न जमा करने पर दो फैक्ट्रियों पर कुर्की की तलवार लटक गई है। 
विज्ञापन

सहायक अभियंता टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि राजापुर स्थित आईटीआई पर पिछले करीब दो साल से 11 लाख रुपये बकाया था। हाल में ही करीब दो लाख रुपये जमा कराए गए हैं। शेष बकाए की धनराशि जमा करने के लिए आईटीआई के प्रबंधकों से संपर्क किया गया, लेकिन धनराशि नहीं जमा की गई। एसडीओ ने बताया कि सोमवार को आईटीआई का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। उनके मुताबिक हाल में कारागार प्रशासन ने करीब 24 लाख रुपये का बकाया जमा किया है। एसडीओ ने बताया कि लखीमपुर दफ्ती उद्योग पर 50 लाख रुपये तथा मदन प्लास्टिक पर 16 लाख रुपया बकाया होने की वजह से पिछले महीने बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। अब एक महीने के अंदर बकाया बिल जमा करने के लिए सेक्शन थ्री की कार्रवाई की गई है। निर्धारित अवधि में बिल न जमा होने पर आरसी जारी कराकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें