फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गर्भ गृह के परिक्रमा मार्ग से विस्थापित होंगे अन्य मंदिर

विज्ञापन
शिव मंदिर मार्ग में प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों को शिव मंदिर गर्भ गृह के परिक्रमा मार्ग से विस्थापित किया जाएगा। हालांकि प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर का स्थान नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए समेकित पर्यटन विभाग को 19,324.670 वर्ग मीटर भूमि दी है। कॉरिडोर के भव्य निर्माण के साथ शिव मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों को भी विस्थापित करने की योजना बनाई गई है।
शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में एक ओर मुगल शासन कालीन बूढ़े बाबा मंदिर ठीक सामने भगवान श्री गणेश और शिव मंदिर परिसर में माता पार्वती, भगवान नंदी, बजरंगबली, संतोषी माता, बाबा काल भैरव सहित छोटे बड़े अन्य 16 मंदिर हैं।
विज्ञापन

इन मंदिरों को पौराणिक शिव मंदिर गर्भ गृह के परिक्रमा मार्ग से विस्थापित किया जाएगा। निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक बाजपेयी ने बताया कि अन्य सभी मंदिरों को परिक्रमा मार्ग में प्रतिष्ठित किया जाएगा। वहीं प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर को इस स्थान पर भव्य स्वरूप दिया जाएगा। संवाद

शिव मंदिर मार्ग में प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें