फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जले दो ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। बेहजम उपकेंद्र के नीमगांव फीडर से जुड़े अमेठी गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार सुबह चिंगारी निकली, जिसके बाद ट्रांसफॉर्मर धूं-धूं कर जलने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि अमेठी में मड़ेरा मार्ग पर गांव किनारे एक ही खंभे पर दो ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। जिनमें तेल लीक होने के साथ स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग भड़क गई। आग की चपेट में आकर दोनों ट्रांसफॉर्मर जल गए। इससे सैंकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जेई रवि कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के फुंकने की सूचना मिली है। 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


15 दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर
बेहजम। विद्युत उपकेंद्र के भूलनपुर फीडर के गांव गौहरपुर में लगा ट्रांसफॉर्मर 15 दिन पहले फुंक गया था। जिसे अभी तक बदला नहीं गया है। इससे करीब 40 घरों में अंधेरा छाया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। जेई रवि कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें