फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौखिक परीक्षाएं छह से 12 मई तक होंगी

Thu, 05 May 2016 11:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कानपुर  विश्वविद्यालय की व्यक्तिगत परीक्षा 2016 के वे परीक्षार्थी जो युवराजदत्त  महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षा में शामिल हुए हैं उनकी मौखिक  परीक्षा की तिथियां घोषित हो गई है। मौखिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह से 12 तक मई तक युवराजदत्त महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर  होंगी। 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष के लखीमपुर और सीतापुर के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा छह मई को सुबह 10 बजे से होगी। एमकॉम द्वितीय वर्ष के पहले और दूसरे बैच की मौखिक परीक्षा भी छह मई  युवराजदत्त महाविद्यालय में होगी। दर्शन शास्त्र एमए प्रथम वर्ष और द्वितीय  वर्ष के सभी केंद्रों की मौखिक परीक्षा डीएवी कॉलेज कानपुर में छह मई को  सुबह 10 बजे से होगी। 
एमए द्वितीय वर्ष संस्कृत की मौखिक परीक्षा सात मई को सुबह 10 बजे से होगी। इसमें युवराजदत्त महाविद्यालय और गुरुनानक  कन्या डिग्री कॉलेज गोला के सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। एमए द्वितीय वर्ष समाज  शास्त्र की मौखिक परीक्षा प्रथम, द्वितीय और तृतीय बैच की परीक्षा युवराजदत्त महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें