फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑप्स अलर्ट में नेपाल बार्डर पर  एसएसबी का संयुक्त अभ्यास  

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं पर की चर्चा, चिकित्सा कैंप लगाकर बांटी दवाइयां 
विज्ञापन

ऑप्स अलर्ट को लेकर चलाए जा रहे आठ दिवसीय अभियान के तहत नेपाल बार्डर पर तृतीय वाहिनी एसएसबी ने डांगा, बरसोला, रघुनगर की कंपनियों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं पर चर्चा की और चिकित्सा कैंप लगाकर लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। 
विज्ञापन

सैन्य अभ्यास रघुनगर एसएसबी चौकी क्षेत्र में हुआ। एसएसबी तृतीय वाहिनी के सेनानायक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सहायक कमांडेंट अतुल राय, नैंसी सिंगला और अमित सक्सेना ने सैन्य अभ्यास कराया। अभ्यास के दौरान दुश्मन को घेरकर उनके छिपने की जगह को बर्बाद करने, देश विरोधी ताकतों के मनोबल को ध्वस्त करने की कार्रवाई का अभ्यास कराया। इस दौरान डांगा के सीमावर्ती बदालपुरवा, टांडा में उपकमांडेंट डॉ. विशाल बरनवाल ने चिकित्सा शिविर आयोजित कर दो सौ लोगों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। कंपनी कमांडर डांगा के साथ चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें