फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एंबुलेंस से चलाया जा रहा दो सीएचसी का काम

Wed, 04 Feb 2015 05:51 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में घायल और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगाें को अस्पताल पहुंचाने के लिए बांकेगंज सीएचसी की 108 एंबुलेंस गोला सीएचसी से अटैच्ड कर दी गई है। पिछले कई हफ्तों से एक अकेली एंबुलेंस को दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भार उठाना पड़ रहा है। इसके चलते बीमार होने पर लोगाें को इलाज के लिए रात के समय सीएचसी पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बता दें कि गोला सीएचसी की 108 एंबुलेंस पिछले दिनों दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी तब से वह थाने में खड़ी है। इससे जिले के आपातकालीन सेवाओं के रहनुमाओं ने बांकेगज सीएचसी की 108 एंबुलेंस गोला सीएचसी से अटैच्ड कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
दो साल पहले शासन ने दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगाें को आपात सेवा देने के लिए प्रत्येक सीएचसी को एक-एक 108 एंबुलेंस दी थी। इससे लोगों को काफी सुविधा भी मिली। इधर गोला की एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बांकेगंज सीएचसी की एंबुलेंस को वहां से अटैच्ड कर दिया गया है। इस इकलौती 108 एंबुलेंस से दोनों सीएचसी का काम चलाया जा रहा है। जिससे लोगाें को महीनों से 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। उधर 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी आकाश तिवारी ने इस संबध में बताया कि गोला सीएचसी की एंबुलेंस जल्दी ही कोर्ट से रिलीज हो जाएगी। बांकेगंज सीएचसी में लोगाें को बहुत ही जल्द सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें