फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगुल की पत्नी और बेटा भाजपा में शामिल

Tue, 03 Feb 2015 11:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार बसपा के राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दमयंती किशोर और उनके बेटे सौरभ सिंह सोनू मंगलवार को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही निघासन विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे दरोगा सिंह और बेहजम की पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपराह्न करीब तीन बजे कार्यक्रम को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने परिवार का विस्तार होने की बात कही। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जिले के भाजपा नेताआें में पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा शामिल हुए। दमयंती और सौरभ सिंह के शामिल होने की चर्चाएं कई दिनों से थीं, लेकिन निघासन विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे दरोगा सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा सिंह के भाजपा में शामिल होने से बसपा को झटका लगा है। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में अधिवक्ता अवधेश सिंह, बेबी अवस्थी समेेत ब्राह्मण समाज के कई लोग रहे।
मुखर हो सकता है भाजपा में विरोध
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें करीब एक पखवाड़ा पहले से चर्चाओं में थीं, इसको लेकर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता दीपक पुरी ने फेसबुक पर पोस्ट तक डालकर विरोध जता चुके हैं। अब आगामी विधानसभा चुनाव में सौरभ सिंह सोनू की दावेदारी को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं क्योंकि 2012 विधानसभा चुनाव में सौरभ सिंह ने कस्ता विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का निर्णय सर्वमान्य है, उसका स्वागत है। पार्टी में कोई विरोध नहीं है, बल्कि परिवार में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें