जिला सहकारी बैंक में प्रेसवार्ता में जानकारी देते बैंक चेयरमैन विनीत मनार। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले की सहकारी समितियों में से आठ समितियों पर जल्द ही जन औषधि केंद्र खोलकर उन पर ओपीडी की सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही केजीएमयू के चिकित्सक ऑनलाइन परामर्श भी देंगे।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार सोमवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि समितियों को दी जाने वाली कैश एंड कैरी ऋण सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। जिले में कुल 131 समितियां कार्यरत हैं। इसमें से एक निष्क्रिय समिति को भी सक्रिय किया जाएगा। साथ ही 17 नई समितियों का गठन भी किया गया है। इन समितियों में से 118 पर जनसुविधा केंद्र चल रहे हैं।
बैंक एनपीए खातों पर विशेष नजर रखे है। उन्होंने बताया कि जिन समितियों पर जन औषधि केंद्र खुलने हैं, उसमें से लखपेड़ागंज, बसहा, सर्वा, कल्लुआ कोट, कालाआम, हाथीपुर के अलावा दो अन्य जगहों पर यह सुविधा मिलेगी। बताया कि विश्व अन्न भंडारण योजना के तहत दो समितियों का चयन किया गया है, जहां पर एक हजार और 500 एमटी क्षमता के गोदाम का निर्माण किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान विनीत मनार के अलावा बृजेश सिंह, एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह, सुधांशु चौधरी, गंगाराम, भाजपा मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा मौजूद रहे।