फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ तीन मिलों ने गन्ना भुगतान किया

Wed, 18 Feb 2015 06:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य चीनी मिलों पर बढ़ता जा रहा है, क्योंकि कुछ चीनी मिलें बहुत ही धीमी गति से भुगतान कर रहीं हैं। बुधवार को तीन मिलों ने आठ करोड़ आठ लाख 34 हजार रुपये का भुगतान किया है। जबकि छह मिलों पर किसानों का 468.58 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का बकाया हो चुका है।
विज्ञापन

बीते वर्षों की भांति इस बार गन्ना किसानों को भुगतान प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिले की तीन मिलें समय से शतप्रतिशत भुगतान कर रहीं हैं। जबकि बजाज ग्रुप की तीन मिलें सबसे फिसड्डी हैं। बुधवार को आठ करोड़ आठ लाख 34 हजार का भुगतान किया गया, जिसमें गोला ने एक करोड़ 68 लाख 95 हजार, पलिया ने एक करोड़ 93 लाख 12 हजार और अजवापुर ने चार करोड़ 46 लाख 27 हजार रुपये का भुगतान किया है। इसी प्रकार बकाया गन्ना मूल्य की बात करें तो गोला मिल पर सबसे अधिक 136.22 करोड़ रुपये बकाया हो चुका है। इसी तरह पलिया पर 129 करोड़, खंभारखेड़ा पर 116 करोड़, ऐरा पर 29.85 करोड़, बेलरायां पर 26.44 करोड़ और संपूर्णानगर पर 29.86 करोड़ रुपये बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि अजवापुर, गुलरिया और कुंभी चीनी मिल शत-प्रतिशत भुगतान कर रहीं हैं जबकि अन्य मिलों को भी तेज गति से भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें