ईसानगर में पहुंचे जिलाध्यक्ष, अलर्ट रही पुलिस
सिंगाही में सांसद धौरहरा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
लखीमपुर कोतवाली के बाहर हुआ जोरदार प्रदर्शन
नीमगांव में भी दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को सदर कोतवाली, ईसानगर, सिंगाही और नीमगांव थाने का घेराव किया। इस दौरान भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना भी दिया। अंत में हर जगह भाजपाइयों ने सपा सरकार को बर्खास्त कर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने संबंधी ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।
नगर अध्यक्ष सुनील बाथम के नेतृृत्व मेें भाजपा नेताओं ने सदर कोतवाली का घेराव किया। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा एवं पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रदेश मे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन सिओ सिटी एमपी सिंह को सौंपा। इस मौके पर उमेश मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, अनूप शुक्ला, कुलभूषण सिंह, इतेंद्र वर्मा, योगश वर्मा, पन्ना लाल, मंजू गुप्ता, अलका पुरी, बजरंग शर्मा, नरेश सिंह, राज किशोर मौर्या, संतोष कुमार, रोहित तिवारी, सजल गुप्ता, आलोक जनवार, शशांक अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।
धौरहरा। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाजार से जुलूस निकालकर ईसानगर थाने का घेराव किया। मोहम्मदी से बसपा के बागी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के साथ कार्यकर्ताओं ने एसओ शिवानंद यादव को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रमेश सिंह, विनोद धौरहरा, कन्हैया वाजपेयी, अंकित अवस्थी, आशुतोष तिवारी, राम किशोर मिश्र, श्रीकांत मिश्र, केके मिश्रा, सतीश शर्मा, रमाशंकर शुक्ल, रेखा वर्मा, मंडल अध्यक्ष तीरथ राम भार्गव दुर्गेश नंदन पांडे, इंद्र बली पाल, विपिन मिश्रा मौजूद रहे।
सिंगाही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के नेतृत्व में थाने का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निघासन जगदीश सिंह को सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार वर्मा, कुंवर राजराजेश्वर सिंह, श्यामकिशोर अवस्थी, सुनील बत्रा, कमल जायसवाल, राजीव गुप्ता, महेन्द्र वर्मा, सरदार प्रगट सिंह, दयाशंकर, विनोद लोधी, प्रवीण पांडे, आलोक वर्मा, श्याम जी पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
नीमगांव। भाजपा नेता सौरभ सिंह सोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीमगांव थाने के गेट पर धरना दिया और सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यहां हुई सभा को जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, संजय दीक्षित, संतोष कुमार सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसओ नीमगांव जावेद अख्तर को सौंपा। इस मौके पर मंगूलाल मौर्या, राजेश शुक्ला, आदर्श मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--
...और भाजपा के मंच पर आ गए बसपा विधायक बाला
धौरहरा। बसपा से मोहम्मदी के विधायक बाला प्रसाद अवस्थी यूं तो एक साल पहले ही पार्टी के बागी हो गए थे, लेकिन वह खुलकर किसी भी पार्टी के मंच पर नहीं गए और न ही बसपा के खिलाफ कुछ कहा। फिलहाल चुपचाप बैठे विधायक बाला प्रसाद अवस्थी गुरुवार को भाजपा के थाना घेरा कार्यक्रम में नजर ही नहीं आए, बल्कि जिलाध्यक्ष के साथ अगुआई करते हुए सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।