फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के तहत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। नवीनीकरण के आवेदन 15 अक्तूबर तक और नवीन आवेदन 31 अक्तूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन का अंतिम प्रिंट निकालकर एक सप्ताह के भीतर महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित छात्रवृत्ति काउंटर पर जमा करना होगा।
आवेदन के साथ छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा स्नातक/परास्नातक अंकपत्रों की छायाप्रति, फीस रसीद, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आधार और आधार से एनपीसीआई लिंक बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एलयूआरएनएस-2026 की छायाप्रति भी मांगी गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करते समय सभी विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। इसके बिना आवेदन स्वीकार या अग्रसारित नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को बैंक खाते को पहले एनपीसीआई पोर्टल के माध्यम से आधार से लिंक कराने और आधार कार्ड का बायोडाटा से मिलान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें