फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात पर रोक लगते ही टूटा प्याज का गुरूर

विज्ञापन
सब्जी मंडी में दुकान पर बिकता प्याज। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने जैसे ही प्याज के निर्यात पर रोक लगाई, उसके बाद से प्याज के रेट कम होने लगे हैं। राजापुर स्थित थोक सब्जी मंडी में बुधवार को प्याज के रेट 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए। इससे मंडी में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज बिका। वहीं नया प्याज भी 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
विज्ञापन

राजापुर स्थित सब्जी मंडी में प्रतिदिन करीब 50 क्विंटल प्याज की आवक होती है। मंडी में पहले से प्याज का स्टॉक कर चुके आढ़तियों में खलबली मची है, क्योंकि प्याज के रेट में अभी और गिरावट आ सकती है। वहीं नए प्याज की आवक भी शुरू हो गई है। निर्यात पर रोक लगाए जाने से पहले प्याज की कीमतें बढने लगी थीं। करीब एक माह के अंदर ही खुदरा बाजार में 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने लगा था। वहीं थोक मंडी में भी तीन हजार रुपये से लेकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल प्याल के रेट हो गए थे। केंद्र सरकार ने सोमवार को प्याज के निर्यात पर रोक लगाई, जिसके बाद प्याज के रेट कम होने शुरू हुए हैं। मंडी सचिव रामबाबू शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष इसी समय प्याज का थोक रेट 3765 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया था, जबकि फुटकर में 52 रुपये प्रति किलो प्याज बिका था। उन्होंने बताया कि आढ़तियों के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है और प्रतिदिन बाहर से प्याज की आवक होती है।
फुटकर दुकानों पर 40 रुपये में बिका प्याज
थोक मंडी में बुधवार को प्याज 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिका, लेकिन फुटकर दुकानों पर अब भी 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है। शहर की फुटकर सब्जी मंडी में दुकानदारों ने बताया कि थोक मंडी से महंगा प्याज लाए थे। अब नया प्याज आने लगा है, जिससे रेट में कमी आएगी।
विज्ञापन

आलू और टमाटर के रेट चढ़े
प्याज के अलावा आलू और टमाटर के रेट भी काफी चढ़े हुए हैं। थोक मंडी में बुधवार को आलू 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिका, लेकिन फुटकर दुकानों पर आलू 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं टमाटर के थोक रेट 3900 रुपये रहे, लेकिन फुटकर दुकानों पर 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
नेपाल में आसमान छूने लगी प्याज की कीमतें
धनगढ़ी-नेपाल। भारत द्वारा नेपाल के लिए प्याज का निर्यात बंद कर दिया गया है, जिससे सोमवार से प्याज के ट्रकों का नेपाल पहुंचना बंद है। इससे नेपाल में प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। प्याज का निर्यात बंद होने से गौरीफंटा बॉर्डर पर सोमवार और मंगलवार के अलावा बुधवार को पलिया से प्याज की कोई गाड़ी नेपाल नहीं गई है। इसके चलते प्याज की कीमतों पर भी खासा असर पड़ा है। धनगढ़ी में बीते सप्ताह 45 रुपये भारतीय करेंसी के हिसाब से प्रतिकिलो प्याज मिल रहा था, लेकिन सोमवार से निर्यात बंद होने से प्याज की कीमतों में उछाल आ गया है। इससे भाव भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोमवार को जहां 60 रुपये नेपाली करेंसी के हिसाब से प्याज मिल रहा था, वहीं बुधवार को इसकी कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो नेपाली करेंसी हो गई है। इससे नेपाल के लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें