मैगलगंज। क्षेत्र के औरंगाबाद चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच पुरुष और एक महिला सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में राममोहन पुत्र हरिकरन, प्रदीप पुत्र दिनेश, करन पुत्र नन्हके निवासी सदरपुर तथा मुनेंद्र और छोटकन्ने पुत्र सुरेश निवासी ढखिया रूप शामिल हैं।
सूचना पर चौकी प्रभारी मुईन अहमद मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान सदरपुर निवासी राममोहन की हालत गंभीर बनी रही और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। संवाद