ठंड से एक ग्रामीण की मौत
लखीमपुर खीरी। भीषण ठंड के चलते एक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया निवासी राजू 45 पुत्र रामस्वरूप की माता कल्लो देवी ने बताया कि गरीबी के चलते लखीमपुर में रोजी रोटी की तलाश में उनका लड़का राजू आता था। इसी बीच शीतलहर में उसे ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया। मंगलवार को उसकी तबियत बिगड़ती गई। जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते राजू ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने जिला अस्पताल की सूचना पर पंचनामा कराने के बाद बुधवार को शव का पीएम कराया है, जिसके बाद गरीबी के चलते परिजन ने स्थानीय रामघाट में ही अंतिम संस्कार कर दिया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। संवाद