निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझलीपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। एसपी से लेकर गृह मंत्रालय और गोपनीय विभाग तक में शिकायत की गई है।
मंझलीपुरवा निवासी हरदारीलाल ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया है कि गांव में आंगनबाड़ी की एक जगह खाली थी। उस पर बहन को नियुक्त कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने चार साल पहले एक लाख रुपये ले लिए।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी की पत्नी स्वयं आंगनबाड़ी में कार्यरत है। इससे उसे भरोसा हो गया। हरदारी का आरोप है कि तय समय में नियुक्ति न होने पर जब वह रुपये वापस मांगने गया तो आरोपी और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। सीओ महक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद