भीरा क्षेत्र के गांव तिखड़ा निवासी पृथ्वीपाल का पुत्र 18 वर्षीय रजनीश अपने परिवार के ही अवनीश और बालेस्टर के साथ बाइक से सोमवार की शाम को रिश्तेदारी में दवरिया अलीगंज जा रहा था। रास्ते में गुलरिया चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने असंतुलित होकर बाइक को टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रजनीश ओर बालिस्टर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में रजनीश ने दम तोड़ दिया। जबकि बालिस्टर का इलाज लखनऊ में और अवनीश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैै।
संपूर्णानगर। मिर्चिया गांव निवासी सपा नेता चरनजीत सिंह लाल अपनी मां जगदीश कौर को बाइक से लेकर जा रहे थे। मुरारखेडा गांव में टॉवर के पास जा रही एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का अचानक एक्सल टूट गया, जिससे बाइक उससे टकरा गई। इसमें सपा नेता और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगदीश कौर को पीलीभीत में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि व्यापार मंडल ने डीएम और एआरटीओ को ज्ञापन भेजकर ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अब तक ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया है।