फरधान। अलीगंज गोला मार्ग पर शुक्रवार रात करीब तीन बजे एक बाइक सेमरी पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मनीष कुमार की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि रात को गश्त के दौरान अलीगंज मार्ग पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर एक बाइक सेमरी पुलिया से टकरा गई थी, इससे एक बाइक पर सवार सचिन कुमार 21 वर्षीय, मनीष कुमार (26) निवासी ग्राम रमही थाना कोतवाली सदर और गोपाल (25) निवासी कुजेरी थाना दनिया जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को रात में ही 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मनीष कुमार की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मनीष के परिजन सूचना पाकर मौके पर रात में ही आ गए थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अन्य दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।