फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी लोगों में आक्रोश

Fri, 25 Aug 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित बिटिया को 20 लाख का मिले मुआवजा, विभिन्न संगठनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन     
विज्ञापन

शहर में किशोरी की तलवार से हाथ काटने की घटना से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और पीड़ित किशोरी को 20 लाख रुपये मुआवजा, परिवार को सुरक्षा आदि दिलाने की मांग की। समाजवादी मजदूर सभा ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।  
कांग्रेस के जन समस्या निस्तारण प्रकोष्ठ सोनिया बिग्रेड ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रवि गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं है। इस पर प्रदेश सरकार अंकुश लगाए। उन्होंने पीड़ित किशोरी को 20 लाख रुपये का मुआवजा और आवास दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सत्यधर गुप्ता, नीरज वाजपेई, राजेंद्र गुप्ता, संजू मिश्रा, अंजुम, इम्तियाज अली, पंकज कश्यप आदि शामिल हैं। समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में लोहिया भवन से जुलूस निकाला गया। इस दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की गई। कलक्ट्रट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान मजदूर सभा की प्रदेश सचिव पारुल गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। पीड़ित लड़की को 20 लाख का मुआवजा देने और परिवार वालों को सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की गई। इस दौरान आनंद पटेल, इंद्रपाल, आदेश जोशी, जगमोहन, टाइगर खान, सुमित, आकाश आदि लोग कार्यकर्ता शामिल रहे।  
विज्ञापन

लोक जन संघर्ष पार्टी के महासचिव रामनिवास शुक्ल ने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लखीमपुर में किशोरी पर हुए प्राणघातक हमले की निंदा कर उसकी नेत्रहीन मां को 20 लाख रुपये दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में रामनिवास शुक्ल ने कहा है कि उनकी सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं। प्रेम के अंधे युवक ने नेत्रहीन परिवार की किशोरी के हाथों पर तलवार से प्रहार कर जान लेने की कोशिश की। उस पर कठोर कार्रवाई की जाए। युवतियों, किशोरियों की सुरक्षा की जाए। एंटी रोमियो ग्रुप को और अधिक सतर्क किया जाए वर्ना उनकी पार्टी 15 सितंबर को लखीमपुर के विलोबी मेमोरियल मैदान में धरना प्रदर्शन करेगी।
 
ट्रामा सेंटर पहुंचे सपाई, पीड़ित किशोरी को दी 51 हजार की मदद
लखीमपुर खीरी। एमएलसी आनंद भदौरिया संग सपा के पूर्व विधायक और अन्य पदाधिकारियों ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर पीड़ित किशोरी का हाल जाना और 51 हजार रुपये की सहायता लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित लड़की को उपलब्ध कराई है। उसे और उसके परिवार के लोगों को हर स्तर पर मदद देने का भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता का हाल जाना और डॉक्टर से भी जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी आनंद भदौरिया, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, यशपाल चौधरी, उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, आरए उस्मानी, तृप्ति अवस्थी, बजरंग सिंघल, रियाजुल्ला खां, आदि रहे।
विज्ञापन



राजबब्बर बिटिया का हाल चाल लेंगे
लखीमपुर खीरी। शहर के बाबूराम सराफ नगर में सरेराह युवक के हमले में हाथ कटने से घायल हुई किशोरी का हालचाल लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर 26 अगस्त को लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह केजीएमयू जाकर किशोरी से मिलकर हालचाल लेने के साथ घटना की जानकारी लेंगे। यह जानकारी यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के थिंक टैंक मीडिया विभाग के सदस्य रामेंद्र जनवार ने दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें