अब तक 79 फीसदी के पहली और 25 प्रतिशत के लग चुकी है कोराना की दूसरी डोज
लखीमपुर खीरी। कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन की देश में लगातार बढ़ती दस्तक से स्वास्थ्य विभाग परेशान है। ऐेसा इसलिए है कि क्योंकि जिले में कोरोना टीकाकरण लक्ष्य के मुताबिक नहीं हो पाया है। आंकड़ों के मुताबिक, लक्ष्य 2710966 के सापेक्ष अब तक 79 प्रतिशत लोगों को पहली और 25 प्रतिशत को दूसरी डोज लग पाई है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे में अगर ओमिक्रॉन फैलता है तो कोरोना टीकाकरण न कराने वालों की मुसीबत बढ़ सकती है।
कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई। इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र के 2710966 लोगों का 31 दिसंबर तक टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला। मगर, वैक्सीनेशन के प्रति लोगों की उदासीनता के चलते लक्ष्य कोसों दूर हैं। हालांकि पहली डोज तो लोगों ने बढ़ चढ़कर लगवा ली, लेकिन दूसरी लगवाने अब तक नहीं पहुंचे हैं। उधर, संविदा कर्मियों की हड़ताल ने इस पर और ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में निर्धारित समय पर शत प्रतिशत टीकाकरण हो पाना संभव नहीं।
ब्लॉक- लक्ष्य- पहली डोज- दूसरी डोज
मितौली-1697645-126116-38837
बेहजम-143641-129890-52560
फरधान-191395-158857-56280
धौरहरा-124597-97136-25827
मोहम्मदी-194387-155610-43388
कुंभी गोला-209229-162611-58837
रमियाबेहड़-169680-118286-29928
निघासन-219923-167609-50023 बांकेगंज- 158235-119601-38572
ईसानगर- 153074-113310-32464
पसगवां- 193295-159625-40330
बिजुआ- 161270-115236-29255
पलिया-182071-120056-36936
फूलबेहड़-158392-117500-30646
लखीमुपर नगर-149411-159404-89802
नकहा-132602-112795-36637
निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 80 प्रतिशत के पहली और करीब 26 प्रतिशत के दूसरी डोज लग चुकी है। दूसरी डोज ज्यादा से ज्यादा लोगों के लगवाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है।
- डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी