फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेल-बूटे पुराने, अब मेहंदी भी थीम वाली

Sun, 09 Aug 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाती महिलाएं व युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन और तीज के त्योहारों के बीच मेहंदी के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब युवतियां पारंपरिक बेल-बूटों के बजाय अपनी ड्रेस और त्योहार की थीम के हिसाब से मेहंदी डिजाइन बनवा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के ब्यूटी पार्लरों के साथ मुख्य मार्गों के फुटपाथ और सड़क किनारे मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुट रही है। कोई फूल-पत्ती और बेल-बूटे वाली डिजाइन पसंद कर रही है तो कोई अरेबिक, राजस्थानी और हैवी डिजाइन चुन रही है। कई युवतियां अपनी पसंद के अनुसार विशेष थीम वाली मेहंदी भी लगवा रही हैं।
तीज के मौके पर मेहंदी को लेकर खास उत्साह है। बाजार में साधारण डिजाइन से लेकर ब्राइडल मेहंदी तक के विकल्प हैं। डिजाइन और बारीकी के हिसाब से कीमत तय हो रही है। मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के काम में भी इन दिनों तेजी आई है।
विज्ञापन

मेहंदी के डिजाइन और अनुमानित कीमत
सिंपल बच्चों की मेहंदी – 50 से 100 रुपये
अंगुलियों की मेहंदी – 100 से 150 रुपये
सिंपल फ्रंट हैंड – 150 से 250 रुपये
अरेबिक मेहंदी – 250 से 400 रुपये
राजस्थानी मेहंदी – 500 से 800 रुपये
हैवी फुल हैंड – 800 से 1,200 रुपये
ब्राइडल हैवी-डिटेल्ड मेहंदी – 2,500 से 4,000 रुपये
-

सावन और तीज के मौके पर महिलाएं मेहंदी के नए-नए डिजाइन पसंद कर रही हैं। अरेबिक और राजस्थानी डिजाइन के साथ थीम आधारित मेहंदी की मांग भी बढ़ी है। युवतियां अपनी ड्रेस और त्योहार की थीम के अनुसार मेहंदी डिजाइन बनवा रही हैं।
-अविका गुप्ता, मेहंदी डिजाइनर


सावन में मेहंदी की मांग हर साल बढ़ जाती है। इस बार खासकर फुल हैंड और आकर्षक बारीक डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। तीज को लेकर महिलाओं और युवतियों में मेहंदी लगवाने का उत्साह है।
विज्ञापन

-मुस्कान कश्यप, मेहंदी डिजाइनर

ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाती महिलाएं व युवतियां। संवाद

ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाती महिलाएं व युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें