सोमवार को नगरपालिका में बीएलओ की थी ट्रेनिंग
अधिकारियों के न पहुंचने पर बीएलओ हुईं नाराज
मतदाता सूची पुननिरीक्षण की ट्रेनिंग देने के लिए सोमवार को बीएलओ को पालिका सभागार में बुलाया गया था लेकिन दो घंटे के बाद भी एसडीएम, तहसीलदार के न पहुंचने पर बीएलओ नाराज हो उठीं और हंगामा करने लगीं। इसकी सूचना मिलने पर पालिका ईओ ने नायाब तहसीलदार को बुलवाकर ट्रेनिंग कराई।
मतदाता पुननिरीक्षण काम जल्द ही शुरू हो सके इसके लिए सभी बीएलओ को ट्रेनिंग देने के लिए सोमवार को पालिका सभागार में बुलाया गया था। इस पर सभी बीएलओ समय से वहां पर पहुंच गईं, लेकिन 12 बजे तक न तो वहां पर एसडीएम पहुंचे और न ही तहसीलदार और न ही अपने आने की कोई सूचना ही भिजवाई। अधिकारियों के न आने पर बीएलओ नाराज हो उठीं और हंगामा करने लगीं। जब इसकी जानकारी पालिका कर्मचारियों ने वहां मौजूद ईओ को दी, तो उन्होंने फोन करके इसकी सूचना नायाब तहसीलदार को दी। नायाब तहसीलदार के पहुंचने के बाद ही करीब एक बजे से बीएलओ की ट्रेनिंग शुरू हो सकी।