यूजीसी के नए नियमों को यथावत रखने के लिए एसडीएम को ज्ञापन देते ओबीसी महासभा के लोग। स्रोत :आयोज
गोला गोकर्णनाथ। ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को भेदभाव मुक्त सुरक्षित सम्मान जनक नियम जारी किया गया है। इसे रोकने के लिए भेदभावपूर्ण गतिविधियां संचालित करने वाला वर्ग अराजकता का माहौल बना रहा है। ओबीसी महासभा संगठन उक्त नए नियम का प्रबल समर्थक है। संगठन यूजीसी के नए नियम को यथावत रखते हुए लागू किए जाने की मांग करता है। अन्यथा की स्थिति में ओबीसी महासभा वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य खूबचंद गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यराम वर्मा लल्लन, वारिश अली, लाल बिहारी वर्मा, महेश वर्मा और पंकज वर्मा सहित तमाम लोग शामिल रहे।