फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पोषण भत्ता रुका, संकट में 7000 क्षय रोगी

Sun, 12 Apr 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में क्षय रोगियों को मिलने वाली पोषण सहायता राशि कई महीने से अटकी हुई है। इस कारण करीब सात हजार मरीज संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से उपचार के दौरान बेहतर खानपान के लिए दी जाने वाली एक हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि जून, 2025 के बाद से नियमित रूप से नहीं मिल पाई है। बजट न आने से लाभार्थी अपने हक के लिए विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

वर्ष वार क्षय रोगियों के आंकड़े
वर्ष रोगी

2023 : 1800
2024 : 2123
2025 : 1767
-
मई के बाद से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। कई बार विभाग के चक्कर लगाए तो वहां सिर्फ आश्वासन ही मिला कि बजट आते ही खाते में रुपये भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संतोष (परिवर्तित नाम), क्षय रोगी, लखीमपुर
-
विभाग की तरफ से बताया गया था कि एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बावजूद भी कई माह बीतने के बाद भी कोई सहायता राशि नहीं दी जा रही है।
-नोखेलाल (परिवर्तित नाम), क्षय रोगी, धौरहरा
-
बजट न मिलने से करीब छह माह से क्षय रोगियों को उनकी सहायता राशि नहीं दी जा पा रही है। हालांकि अब शासन से बजट मिलने वाला है, जल्द ही उनके खाते में सहायता राशि भेज दी जाएगी।
डॉ. पीके रावत, नोडल, क्षय रोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें